IMD की चेतावनी: उत्तराखंड में इन 5 जिलों में बारिश की संभावना, येलो-ऑरेंज अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
मैदानी इलाकों में वर्तमान में तापमान सामान्य से ऊपर है और यही स्थिति पहाड़ी इलाकों में भी बनी हुई है। हमें उम्मीद है कि आज तापमान में एक से दो डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है। आज कुछ पहाड़ी इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में 28-29 अप्रैल के लिए गर्मी का 'येलो' अलर्ट और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इस बीच देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने भी मौसम को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि मैदानी इलाकों में वर्तमान में तापमान सामान्य से ऊपर है और यही स्थिति पहाड़ी इलाकों में भी बनी हुई है। उम्मीद है कि आज तापमान में एक से दो डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है। आज कुछ पहाड़ी इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
उन्होंने कहा कि ‘28 अप्रैल से उत्तर के पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम का यह मिजाज 29 और 30 अप्रैल को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम का यह मिजाज लगभग हर जिलों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान हम उम्मीद कर रहे हैं कि हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।’
40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवाएं
देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में 1, 2 और 3 मई को हम हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए हमनें ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान काफी हाई है इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। कुछ जनपदों के लिए हमने 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है खासतौर से नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जहां पर ओलावृष्टि की संभावना है। इनके अलावा बाकी जिलों के लिए हमने येलो अलर्ट जारी किए हैं जहां पर हमें उम्मीद है कि बिजली गिर सकती है या फिर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। ये स्थिति 28 और 29 अप्रैल को बनी रहेगी। तेज हवाओं की संभावना के चलते 30 अप्रैल और 1 मई के लिए भी हमने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है।
तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट
देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि ‘देहरादून में कल के मुकाबले आज तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कल साढ़े 11 बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि आज 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है।’
देहरादून में स्कूल बंद
इस बीच, अत्यधिक तापमान और लू चलने की आशंका के मद्देनजर देहरादून जिले में क्लास एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश भी जारी किए हैं।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


