उत्तराखंड में बारिश का तांडव, उफान पर नदियां, मलबे में दबीं सड़कें, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

By Mohit
भाषा, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। नेशनल हाइवे सहित प्रदेश की 118 सड़कें ब्लॉक हो गईं। कई जगह स्कूल को बंद रखा गया।

uttarakhand weather

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण हुए हादसों में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि जगह-जगह भूस्खलन होने से यमुनोत्री नेशनल हाइवे सहित प्रदेश की 118 सड़कें ब्लॉक हो गईं। प्रशासन ने मौसम विभाग के भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देहरादून समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके मद्देनजर देहरादून सहित कई जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखे गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश भगवानपुर में 232 मिलीमीटर (मिमी), रुड़की में 190 मिमी, कीर्तिनगर में 140 मिमी, लक्सर में 114 मिमी, कालाढूंगी में 82 मिमी, पुरोला में 80 मिमी, मसूरी में 74.1 मिमी, त्यूणी में 73 मिमी, बड़कोट में 72 मिमी, चकराता में 69.3 मिमी, रोशनाबाद में 68 मिमी, कुथनौर और चिन्यालीसौड़ में 67-67 मिमी तथा जखोली में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर भी मध्यम बारिश हुई।

नदी में डूबने से एक की मौत

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक किशोर की बरसाती नदी में डूबने से मौत हो गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार तड़के शाहिद (18) का शव बरामद किया गया।

एक अन्य घटना में नैनीताल में न्यू पैवेलियन होटल के पास एक विशाल पेड़ गिरने से दो राहगीर मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे प्रदेश भर में करीब 118 सड़कें बंद हो गईं। इन मार्गों को खोलने का काम जारी है।

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन

अधिकारियों के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास करीब 100 मीटर सड़क का एक हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी मरम्मत का काम जारी है। वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगून और नालू पानी में पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। खराब मौसम के बावजूद मलबा हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उफान पर छोटी नदियां

लगातार बारिश के कारण गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों समेत कई छोटी नदियां उफान पर हैं। केंद्रीय जल आयोग के हवाले से एसईओसी ने बताया कि उत्तरकाशी और देवप्रयाग में भागीरथी नदी, नंदकेसरी में पिंडर, धारचूला में काली और जौलजीबी में गोरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, नदियों का जलस्तर अभी चेतावनी स्तर से नीचे है, लेकिन उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

हालातों पर लगातार रखी जा रही नजर

मौसम की स्थिति को देखते हुए एसईओसी ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, सड़क मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बारिश की चेतावनी के मद्देनजर देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखे गए।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनउत्तराखंड में बारिश का तांडव, उफान पर नदियां, मलबे में दबीं सड़कें, ऑरेंज अलर्ट