Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsZomato Delivery Rider Dies After Accident in Dehradun
एक्सिडेंट में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत

एक्सिडेंट में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत

संक्षेप: देहरादून में जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय मनीष की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 1 नवंबर को बाइक से लौटते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मारी। गंभीर चोटों के कारण मनीष का 9 नवंबर को निधन हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sun, 16 Nov 2025 06:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जोमैटो कंपनी से बुक हुई खाने की डिलीवरी देने के लिए जाते वक्त घायल हुए बाइक सवार की मौत हो गई। शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि सहारनपुर के सढोली हरिया निवासी रामकुमार ने शनिवार को तहरीर दी। बताया कि वह और उनका बेटा मनीष देहरादून में जोमैटो कंपनी में डिलीवरी की नौकरी करते हैं। बीते एक नवंबर को तड़के करीब 3:25 बजे दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिल से बिधौली में ऑर्डर देने के बाद पित्थूवाला मोहल्ले में अपने कमरे पर लौट रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब वे चकराता रोड पर पंडितवाड़ी चौकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो ने मनीष को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। रामकुमार ने बताया कि घायल मनीष को तुरंत वह और बोलेरो चालक दून अस्पताल ले गए। गंभीर घायल होने के चलते वहां से पटेलनगर स्थिति निजी अस्पताल लेकर गए। गंभीर चोट के कारण बीते नौ नवंबर को मनीष की मौत हो गई। अगले दिन पुलिस ने मनीष का पोस्टमार्टम कराया। रामकुमार ने बताया कि बेटे के अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी करने बाद वह तहरीर देने आए। इंस्पेक्टर लुंठी ने बताया कि शिकायत पर एक्सिडेंट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।