हरिद्वार में पुलिस ने कांग्रेसियों को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने से रोका

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि एक शिक्षक ने एक छोटी बच्ची के साथ दुराचार किया है, लेकिन उसे पकड़ा नहीं गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई करने का दबाव डाला।

हरिद्वार में पुलिस ने कांग्रेसियों को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने से रोका

हरिद्वार। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने से कार्यकर्ताओं को रोका गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक स्कूल के शिक्षक ने छोटी बच्ची के साथ दुराचार किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं गया। प्रदेश में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। स्कूल प्रशासन भी बिना सत्यापन के अपने स्कूल में शिक्षक, कर्मचारी रख रहे हैं। ऐसे स्कूल के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।इस अवसर पर अशोक शर्मा, नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा, राहुल चौधरी, आशु श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, मोहन राणा, परितोष त्यागी, नरेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।