युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक और कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
फोटो.. -युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रियंश छाबड़ा ने अपने साथियों के साथ पूर्व

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक और कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रियंश छाबड़ा ने अपने साथियों के साथ पूर्व विधायक राजकुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रियंश छाबड़ा पुष्पगुच्छ भेंट कर राजकुमार का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने प्रियंशछाबड़ा को प्रदेश महासचिव (युवा कांग्रेस) नियुक्त होने पर बधाई दी। कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रियंश छाबड़ा एवं उनके सहयोगों जैसे ऊर्जावान और समर्पित युवा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
कहा कि युवाओं की समस्याओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की राजनीति में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ मिलकर समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंश संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर नव-नियुक्त राजपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह (गामा) एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर-डालनवाला तृषित नेगी सोमप्रकाश वाल्मीकि सुरेश पर्चा, पार्षद निखिल कुमार, अनूप कपूर, कार्तिक, नंदन, करण, तुषार भी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


