युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में सजग इंडिया फाउंडेशन, सीआईएमएस और उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने मिलकर हरिद्वार रोड पर लक्ष्मण सिद्ध मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में युवाओं को समाज सेवा और नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित किया गया। कर्नल अजय कोठियाल और एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि रहे।

युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सजग इंडिया फाउंडेशन, सीआईएमएस और उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने यूथ फाउंडेशन और माय भारत फाउंडेशन के साथ मिलकर हरिद्वार रोड स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने साफ-सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल और सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को समाज सेवा, स्वच्छता एवं नशा मुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मौके पर माय भारत टीम की उपनिदेशिका मोनिका नांदल, आशीष सगोई, अभिषेक राणा और कर्नल जे.एस. नेगी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।