अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

कीर्तिनगर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से 12 बोतल और 8 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अजय गैरोला है, जो रुद्रप्रयाग का निवासी है।

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

कीर्तिनगर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चौरास पुलिस चौकी क्षेत्र में बड़ियारगढ़ रोड़ पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 12 बोतल और 8 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी कब्जे में ली है। पुलिस ने अजय गैरोला (32 वर्ष) पुत्र ज्ञानानंद गैरोला, निवासी ग्राम सेरा बरधार, थाना रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस टीम में दीपेन्द्र रावत, प्रदीप, हरीश चंद और करण आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।