Dehradun News: कांवड़ मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: श्यामपुर पुलिस ने कांवड़ मेले के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान 21 वर्षीय युवक साहिल को गिरफ्तार किया। उसके पास 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

Dehradun News: कांवड़ मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Dehradun News: श्यामपुर संवाददाता। कांवड़ मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्यामपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी श्यामपुर नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को पुरानी हरिद्वारी रोड पर बाहरपीली गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल (21) पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा, पानी की टंकी के पास, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।कांवड़ मेले के दौरान क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उनि. रविन्द्र गौड़, कां. संदीप रावत और कां. गम्भीर सिंह शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: कांवड़ मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार