Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsYouth Arrested with Illegal Firearm and Live Cartridge in Vikasnagar
तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

विकासनगर में कुल्हाल चौकी पुलिस ने एक युवक सोहेल उर्फ लक्खा को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला। आरोपी नशे का आदी है और लोगों को डराकर पैसे वसूलता था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Nov 13, 2025 01:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर के कुल्हाल चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी नशे का आदी है। तमंचा वह इसलिए रखता था कि जिससे कि लोगों को डराधमकाकर पैसे वसूल सके। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल्हाल चौकी पुलिस ने चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बुधवार रात को चौकी पुलिस की ओर से धौलातप्पड मार्ग फ्लाई ओवर के पास कुल्हाल क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी की पहचान सोहेल उर्फ लक्खा पुत्र इनाम निवासी ग्राम कुल्हाल के रूप में हुई। आरोपी को चेक किया गया तो उसके पास एक देशी तमंचा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए राम में लोगों को तमंचा दिखाकर उनसे पैसा वसूलता है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने कहां से तमंचा खरीदा था और अभी तक वह कितने अपराध कर चुका है। इसके बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।