पूर्व सहकर्मी की हरकतों से परेशान युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

Jan 04, 2026 01:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके सहकर्मी द्वारा पिछले तीन वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में शिकायत की है कि आरोपी उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सहकर्मी की हरकतों से परेशान युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को पिछले तीन वर्षों से सहकर्मी रहे युवक के मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर लगातार पीछा करने और फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार युवती करीब तीन साल पहले देहराखास स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करती थी। वहीं पर आरोपी मोबिन अंसारी भी कार्यरत था। युवती का आरोप है कि तभी से आरोपी उस पर बात करने का अनुचित दबाव बना रहा था।

इस उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने न केवल वह नौकरी छोड़ दी, बल्कि अपना सिम कार्ड तक बदल दिया था। आरोप है कि नवंबर 2024 में आरोपी ने कहीं से युवती का नया नंबर हासिल कर लिया और फिर से कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। मना करने के बावजूद आरोपी विभिन्न नंबरों से लगातार फोन कर रहा है। जिससे पीड़िता अत्यधिक मानसिक तनाव में है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;