उधार के छह लाख मांगने गए युवक पर हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में कारगी ग्रांट में एक युवक पर उधारी के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला हुआ। घायल युवक ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 उधार के छह लाख मांगने गए युवक पर हमला

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी ग्रांट में उधार के रुपये मांगने गए युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, कारगी ग्रांट निवासी शाहीद ने तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई शहजाद अली ने इमरान और इरफान पुत्र रमजान निवासी कारगी ग्रांट को छह लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये लौटाने की तय तिथि निकलने के बाद भी आरोपी टालमटोल करते रहे। 24 मई को इमरान ने उसे घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद एहसान, जिशान, कुर्बान और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

आरोप है कि लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।