Dehradun News: सलाह से पहले जरूरी है किसी की बात सुनना

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘साइवर्स’ शुरू हुआ। पहले सत्र में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल शर्मा ने छात्राओं को समय प्र

Dehradun News: सलाह से पहले जरूरी है किसी की बात सुनना

Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता किसी की परेशानी सुनते ही समाधान बताने के बजाय उसकी बात ध्यान से सुनना और भावनाओं को समझना जरूरी है। एमकेपी पीजी कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए यही संदेश दिया। मनोविज्ञान एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘साइवर्स’ शुरू हुआ।पहले सत्र में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल शर्मा ने छात्राओं को समय प्रबंधन, कामों की प्राथमिकता तय करने और टालमटोल से बचने के तरीके बताए। इसके बाद छात्राओं ने ‘हिअर मी, डोंट फिक्स मी’ नाटक प्रस्तुत कर समझाया कि परेशान व्यक्ति को हर बार सलाह नहीं, बल्कि अपनी बात कहने और सुने जाने का अवसर चाहिए।

एनएलपी कोच रिम्पल जैन गुप्ता ने भावनात्मक समझ और व्यवहार को पहचानने के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति भी दी। समापन पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता खुल्लर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: सलाह से पहले जरूरी है किसी की बात सुनना