ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनदेखिए, केदारनाथ में बर्फबारी का मनोरम नजारा, चारों ओर बर्फ की चादर

देखिए, केदारनाथ में बर्फबारी का मनोरम नजारा, चारों ओर बर्फ की चादर

केदारनाथ धाम में गुरुवार को इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे तक खूब बर्फबारी हुई। धाम में चारों तरफ बर्फ की चाद बिछ गई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नेहरू...

देखिए, केदारनाथ में बर्फबारी का मनोरम नजारा, चारों ओर बर्फ की चादर
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागThu, 09 Nov 2017 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ धाम में गुरुवार को इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे तक खूब बर्फबारी हुई। धाम में चारों तरफ बर्फ की चाद बिछ गई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रभारी के देवेन्द्र बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। शाम सात बजे केदारनाथ में पारा दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह से आसमान साफ था और धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद बादल आते ही कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर बर्फ गिरने लगी। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम सुहावना रहा और चटक धूप खिली रही। 

ड्रोन कैमरे से होगी केदारनाथ के कामों की निगरानी, PM मोदी खुद रखेंगे नजर

केदारनाथ में गिरी सीजन की पहली बर्फ, बदरीनाथ में भी ठंड बढ़ी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें