पौड़ी में घरेलू गैस नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी में महिलाओं ने घरेलू गैस की सप्लाई नहीं मिलने के कारण पौड़ी-देवप्रयाग सड़क पर जाम लगाया। उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें गैस नहीं मिली, जबकि रोस्टर के अनुसार गैस की सप्लाई होनी थी। जिला पूर्ति अधिकारी ने होम डिलिवरी की नई व्यवस्था शुरू करने की जानकारी दी है, जिससे उपभोक्ताओं को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

 पौड़ी में घरेलू गैस नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम

पौड़ी। घरेलू गैस नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को पौड़ी-देवप्रयाग सड़क पर नए बस अड्डे के पास जाम लगाया। घरेलू गैस लेने के लिए घरों से सड़क तक आए उपभोक्ताओं को कहना था कि रोस्टर के हिसाब से उनके मोहल्ले में सोमवार को गैस की सप्लाई होनी थी लेकिन सोमवार को भी गैस की गाड़ी नहीं आई। जिससे उन्हें बिना गैस लिए ही अपने घरों को खाली जाना पड़ा। मंगलवार को बताया गया कि गैस आएगी। तो फिर वह मंगलवार को भी घरों से खाली सिलेंडर लेकर सड़क तक पहुंचे लेकिन गैस नहीं मिली। व्यवस्था से नाराज महिलाओं और अन्य उपभोक्ताओं ने पौड़ी-देवप्रयाग सड़क पर नए बस अड्डे के पास कुछ देर तक जाम लगाया और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

इस दौरान उपभोक्ताओं ने मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी बुलाया। मोहित सिंह ने बताया कि नए बस अड्डे पर गैस वितरण के लिए सोमवार का दिन नियत था, इसलिए उपभोक्ता अपने सिलेंडर लेकर नए बस अड्डे पर सोमवार को सुबह ही आ गए थे। लेकिन गाड़ी नहीं आई तो फिर मंगलवार को उपभोक्ताओं को दुबारा खाली सिलेंडर को लेकर आना पड़ा,लेकिन मंगलवार को भी गैस नहीं मिली। आए दिन गैस को लेकर समय भी खराब हो रहा है। कहा कि गैस वितरण की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ रही है। आशीष नेगी ने बताया कि पिछले करीब एक महीने इस मोहल्ले से इंडेन गैस नहीं आई थी। उपभोक्ताओं को 25 दिन का समय दिया गया लेकिन इसके बाद भी गैस नहीं मिल रही है। शाम को होम डिलवरी को  लेकर अलाउंसमेंट किया गया, लेकिन उपभोक्ताओं को फोन नहीं किया गया। वहीं कंपनी अधिकारियों ने कहा कि लिस्ट बना दी गई है। अब एक सिरे उपभोक्ताओं को फोन कर गैस की जानकारी दी जा रही है।पौड़ी के जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की लाइन न लगे इसलिए अब शहर में होम डिलवरी की सुविधा इंडेन कंपनी की ओर से शुरू कर दी गई है। सोमवार को इसका आलाउंसमेंट भी कंपनी की तरफ से शहर में किया गया।अब जिस किसी भी उपभोक्ता की गैस बुकिंग हो गई है, उसे कंपनी की ओर से फोन कर गैस का आवंटन किया जाएगा। डीएसओ के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इससे उनका समय भी जाया हो रहा है जो इस व्यवस्था के लागू होने से बचेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।