ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनतीज महोत्सव पर जमकर झूमी मोहित नगर की महिलाएं

तीज महोत्सव पर जमकर झूमी मोहित नगर की महिलाएं

रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन मोहित नगर दून की महिलाओं की ओर से रविवार को कांवली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया...

तीज महोत्सव पर जमकर झूमी मोहित नगर की महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 19 Aug 2018 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन मोहित नगर दून की महिलाओं की ओर से रविवार को कांवली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

एसोसिएशन की महिलाओं ने इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच पर एक के बाद एक कई शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रतिभागी महिलाओं की ओर से लांग लांछी, कजरी गीत की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजाई गई। इस प्रस्तुति की सभी ने प्रशंसा की। इसके बाद महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। तंबोला के जरिए अपने भाग्य को आजमाया। मंच पर गीत संगीत और नृत्य के जरिए महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। रंग बिरंगे परिधानों में सजी प्रतिभागियों में तीज महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इससे पहले वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने सभी गणमान्य लोगों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन की सांस्कृतिक समिति की सविता कुमार, ममता खुराना, कीर्ती माथुर, प्रीत कालरा, माया बाधवा, ऊषा मल्होत्रा, मोहिनी बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें