ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के-दो लड़कियां 

उत्तराखंड : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के-दो लड़कियां 

रुड़की के मालवीय चौक स्थित एक निजी अस्पताल में रानीपुर सलेमपुर निवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर ने बताया कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। लेकिन समय से पूर्व होने के कारण...

उत्तराखंड : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के-दो लड़कियां 
रुड़की, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Mar 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की के मालवीय चौक स्थित एक निजी अस्पताल में रानीपुर सलेमपुर निवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर ने बताया कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। लेकिन समय से पूर्व होने के कारण सभी बच्चों को मशीन में रखा गया है।

हरिद्वार रानीपुर के सलेमपुर गांव में रहने वाले मुकेश की गर्भवती पत्नी का इलाज रुड़की के मालवीय चौक स्थित देव नर्सिंग होम में चल रहा था। शुक्रवार को मुकेश की पत्नी सोनी ने नर्सिंग  होम में चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। चार बच्चों को जन्म देने के बाद महिला और उसके सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होने की बात अस्पताल प्रबंधन कह रहा है।

महिला का इलाज करने वाली महिला डॉक्टर वारिजा ने बताया कि महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बताया कि बच्चों का जन्म समय से पूर्व हुआ है, इसलिए नवजात बच्चों को अतिरिक्त देखरेख की आवश्यकता है। बताया कि चारों बच्चों को दूसरे अस्पताल में मशीन में रखा गया है।  डॉ. वारिजा ने बताया कि हमारे अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। मां और नवजात बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों का जन्म समय से पहले होने के कारण बच्चों को मशीन में रखा गया है।

अल्ट्रासांउड रिपोर्ट में हो चुकी थी चार बच्चों की पुष्टि 

सलेमपुर गांव निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी की अल्ट्रासांउड रिपोर्ट में भी चार बच्चे होने की पुष्टि हुई थी। मुकेश ने बताया कि तीन बार से अधिक अलग-अलग लैब में अल्ट्रासाउंड कराया था, लेकिन सब जगह से एक जैसी ही रिपोर्ट मिली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें