वेतन बढ़ोतरी की मांग पर कंपनी के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में विडलास कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें 10 घंटे काम करने के बावजूद कम वेतन दिया जा रहा है। महंगाई के चलते उनका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने प्रबंधन से जल्द वेतन वृद्धि की मांग की और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

देहरादून। विडलास कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को कंपनी परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी घरों से निकलकर धरने पर बैठे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन 10-10 घंटे काम कराया जा रहा है, जबकि उन्हें केवल 8 से 15 हजार रुपये तक वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई में इतने कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से जल्द वेतन वृद्धि की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


