ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनप्रवीण तोगड़िया मामले पर विश्व हिन्दू परिषद ने क्यों साधी चुप्पी?

प्रवीण तोगड़िया मामले पर विश्व हिन्दू परिषद ने क्यों साधी चुप्पी?

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के एनकाउंटर संबंधी बयान पर विहिप नेताओं की खामोशी कई सवालों को जन्म दे रही है। बैठक में इस मुद्दे को विहिप नेताओं ने...

प्रवीण तोगड़िया मामले पर विश्व हिन्दू परिषद ने क्यों साधी चुप्पी?
हरिद्वार, मुख्य संवाददाताThu, 18 Jan 2018 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के एनकाउंटर संबंधी बयान पर विहिप नेताओं की खामोशी कई सवालों को जन्म दे रही है। बैठक में इस मुद्दे को विहिप नेताओं ने छूनेभर का ही साहस किया। हालांकि तोगड़िया से जुड़े सवालों से वे बचते ही दिखे। विहिप नेताओं ने मामले में जांच कराने के साथ कहा कि इस विषय पर तोगड़िया ही कुछ बोल सकते हैं। 

विहिप और अन्य हिन्दू संगठन श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र के रवैये पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुलेआम अपने एनकाउंटर के प्रयास की बात कही और राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा तक नहीं हुई। विहिप नेताओं ने इसे लेकर कोई विरोध या तेवर नहीं दिखाए। वह संघ नेताओं का गुणगान करते जरूर दिखे। हालांकि कुछ छोटे पदाधिकारी इसे लेकर आक्रोशित दिखे कि तोगड़िया के मामले को वरिष्ठ नेता हल्के में ले रहे हैं।
उधर, विहिप की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र में एक वरिष्ठ पदाधिकारी इतना जरूर बोले-तोगड़िया के बयान से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। तोगड़िया अशोक सिंघल के संकल्प को साकार करने में जुटे हुए हैं। शायद यह भाजपा को अखर रहा है। गुजरात में भाजपा की सरकार है,हो सकता है सरकार तोगड़िया को जेल में बंद कर देती। इससे ज्यादा पदाधिकारी कुछ नहीं बोले। बैठक में मीडिया जाने की इजाजत नहीं थी।

जानकारी से इनकार 

हरिद्वार में सत्र के समापन पर मीडिया से बातचीत में प्रवीण तोगड़िया को लेकर पूछे गए सवाल पर विहिप प्रांत संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने साफ कहा कि तोगड़िया ही एनकाउंटर वाली बात का खुलासा कर सकते हैं। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें