ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनपांच जिलों में करवट ले सकता मौसम

पांच जिलों में करवट ले सकता मौसम

देहरादून। प्रदेश के पांच जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम का मिजाज बदलने से ठंड भी...

पांच जिलों में करवट ले सकता मौसम
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 30 Nov 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। प्रदेश के पांच जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम का मिजाज बदलने से ठंड भी बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। जबकि देहरादून में आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें