Dehradun News: मध्य हरिद्वार में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार की आबादी प्रभावित

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: हरिद्वार के मध्य भाग में पानी की लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत के लिए चार पंपिंग स्टेशनों को बंद किया गया। इससे रात से पानी की आपूर्ति बाधित है और सुबह लगभग 20 हजार लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि 11:30 बजे तक जल आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।

मध्य हरिद्वार में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार की आबादी प्रभावित
मध्य हरिद्वार में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार की आबादी प्रभावित

Dehradun News: हरिद्वार। मध्य हरिद्वार में पानी की लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम उत्तराखंड जल संस्थान ने किया। मरम्मत काम के लिए क्षेत्र के चार पंपिंग स्टेशनों को किया गया बंद। क्षेत्र में रात से पानी की सप्लाई बाधित। सुबह करीब 20 हजार की आबादी पर पानी की किल्लत बनी। जरूरी काम पूरा करने के लिए लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। मरम्मत का काम देर रात से सुबह तक चलता रहा। सुबह 10:30 बजे मरम्मत काम पूरा होने के बाद भी पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। पिछले 15 घंटे से क्षेत्र के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे।

अधिकारियों के अनुसार 11:30 बजे तक पानी की सप्लाई सुचारु हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: मध्य हरिद्वार में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार की आबादी प्रभावित