
हिमालयी राज्यों में जल चुनौतियों पर यूकॉस्ट में चर्चा
फोटो -यूकॉस्ट में राज्य स्थापना दिवस सप्ताह में हुआ विशेषज्ञ व्याख्यान -वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट इन इंडियन हिमालयन रीजन विषय पर बोले विशेषज्ञ देहरादून,
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के तहत यूकॉस्ट सभागार में जल शिक्षा कार्यक्रम में वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट इन इंडियन हिमालयन रीजन विषय पर शुक्रवार को विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान में टाटा ट्रस्ट के प्रबंधक और वैज्ञानिक डॉ.सुनेश शर्मा ने हिमालयी राज्यों की जल चुनौतियां, समस्या, पारंपरिक जल प्रबंधन प्रणाली, नदी जल तंत्र, जलधारे, जलागम प्रबंधन, जलधारों के पुनर्जीवन के तरीके, राज्य की हाइड्रोजियोलॉजी की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि यूकॉस्ट राज्य के 100 जल स्रोतों, जलधारों आदि के वैज्ञानिक अध्ययन, प्रबंधन, पुनर्जीवन की दिशा में कार्य कर रहा है।

ये कार्य सामाजिक सहभागिता और वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग हो रहा है। भविष्य की जल चुनौतियों से निपटने के लिए सामाजिक जागरुकता और सहभागिता बहुत जरुरी है। यूकॉस्ट संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल ने परिषद के वैज्ञानिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयासों से ही सफलता पाई जा सकती है। मौके पर डॉ. पीयूष गोयल, विनोद कुमार ओझा, डॉ. मनमोहन सिंह रावत, महानिदेशक सचिवालय के अधिकारी अमित पोखरियाल, डॉ. ओपी नौटियाल, डॉ. जगबीर असवाल, विकास नौटियाल, मनोज कन्याल, रामदेव घुनियाल, राजदीप जंग, विभिन्न विद्यालयों के स्नातक स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं, शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


