पौड़ी के कांसखेत व गिरगांव टैंकरों से हो रही जलापूर्ति

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पौड़ी में गर्मियों के बढ़ने के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है। कल्जीखाल के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कम हो रही है। जलसंस्थान के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया है। कई गांवों में टैंकरों से पानी पहुंचाना पड़ रहा है और ग्रामीणों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ रही है।

पौड़ी के कांसखेत व गिरगांव टैंकरों से हो रही जलापूर्ति

पौड़ी। गर्मियां बढ़ने के साथ जिले के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। कल्जीखाल के घंडियाल, कांसखेत और चिनवाड़ी डांडा योजना से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कम होने की शिकायतें मिल रही हैं। जलसंस्थान के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर योजनाओं का जायजा लिया। विभाग के मुताबिक ग्रेविटी योजनाओं में पानी का डिस्चार्ज घटने से कई गांवों में टैंकरों से पानी पहुंचाना पड़ रहा है। वहीं पौड़ी के गिरगांव में भी बीते कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव में टैंकर से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है, जबकि ग्रामीणों को हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्रोतों में पानी कम होने से गांव के दर्जनों परिवार प्रभावित हैं। इसमें डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जलसंस्थान अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने और जरूरत वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।