Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsWater Crisis in Damta Market Locals Demand Action Amidst Indifference from Authorities
डामटा में पेयजल संकट से जुझते लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

डामटा में पेयजल संकट से जुझते लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संक्षेप:

नौगांव के डामटा बाजार में पिछले एक हफ्ते से पेयजल की गंभीर समस्या है। स्थानीय लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत भी आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं।

Jan 01, 2026 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

नौगांव। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे डामटा बाजार में विगत दिनों से हजारों लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी बात सुनने के लिये राजी नहीं है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डामटा ने मामले को लेकर अधिशासी अभियंता जल संस्थान से लेकर उप जिलाधिकारी बड़कोट तक इस समस्या के समाधान करने की गुहार लगाई। लेकिन अभी तक पेयजल लाइन ठीक नहीं हो पाई है। डामटा बाजार के लिए सारीगाड़ गातू से पेयजल लाइन आती है। जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर से भी अधिक है और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिससे अब स्थानीय लोगों के सामने पेयजल आपूर्ति संकट पैदा हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हैंड पंप व प्राकृतिक स्रोत के भरोसे पर है व स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि डामटा बाजार में पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से पानी की समस्या का बड़ा संकट गहरा रखा है। जिसमें लोगों को पीने का पानी और जरूरी जरूरतों के उपयोग की भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी व स्थानीय प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर है। पेयजल समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी बड़कोट और अधिशासी अभियंता जल संस्थान को व्यापार मंडल की तरफ से ज्ञापन सौंपा है लेकिन अभीतक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सहायक अभियंता जल संस्थान पुरोला देवराज तोमर बतातें हैं कि डामटा क्षेत्र के लिए रिखांऊ सारीगाड़ से डामटा तक जाने वाली पेयजल लाइन चौड़ीकरण की वजह से क्षतिग्रस्त हो रही है। इसका अनुबंध राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के साथ हुआ है। इसके अलावा डामटा के लिए जल जीवन मिशन के तहत बनी पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति बहाल की जा लेकिन बोल्टेज के अभाव के कारण थोड़ा परेशानी है। व्यवस्था की जा रही है और पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल होगी। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, राजेन्द्र चौहान, सुनील खन्ना, रजनेश चौहान, सुमन चौहान, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।