रुड़की में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

झबरेड़ा क्षेत्र के सुनहटी गांव में एक युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक पर सरसों की बोरी चोरी का आरोप है। घटना के बाद ग्रामीणों में चर्चा चल रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रुड़की में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र के सुनहटी गांव में एक युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में युवक को पेड़ से बांधकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की है, जबकि इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार, युवक पर सरसों की बोरी चोरी करने का आरोप है, जिसके चलते उसे पकड़कर इस तरह की सजा दी गई। हालांकि, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग कानून हाथ में लेने पर सवाल उठा रहे हैं।

मामले में कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।