Dehradun News: नौगांव के स्वास्थ्य केंद्र में दवाई न होने से मरीज परेशान
Dehradun News: नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वायरल बुखार से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसाधनों की कमी के कारण दवाइयां अन्य स्थानों से मंगाई जा रही हैं। अस्पताल में एक डॉक्टर के अधीन मरीजों का इलाज हो रहा है, जिनमें से अधिकतर पांच दिन में ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं।

Dehradun News: नौगांव। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों का लगातार आ रहे हैं। वहीं केंद्र में संशाधनों की कमी की वजह से मरीजों को अन्य जगहों से दवाईया मंगानी पड़ रही है। केंद्र एक डॉक्टर और संविदाकर्मियों के भरोसे पर चल रहा है। अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर न होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य मामले
अस्पताल में एक दिन में 15 से 20 मामले आ रहे हैं जिसमें टाईफाइड की शिकायत वाले मामलों को भर्ती किया जा रहा है। उन्हे पांच दिन बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है। अस्पताल में इस माह में लगभग 150 से 200 मामले दर्ज हुये हैं जिसमें अधिकतर ठीक होकर जा चुके हैं। डॉ हरदेव पंवार ने बताया कि बरसात के सीजन में वायरल बुखार आना आम बात है। लोगों को इसमें सावधानियां बरते की जरूरत है।
परहेज की सलाह
कहा कि फिर्ज का ठंडा पानी, ठंडी चीजों और ठंडे पानी से नहाना लोगों को परेशान कर सकता है इसलिए इस समय इससे परहेज किया जाए। डॉ पंवार ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में मौजूद हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं स्थानीय लोग लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में डॉक्टर बढ़ाने की और दवाईयों की व्यवस्था जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं को दूरूस्त करने की मांग उठा रहे हैं।


