Dehradun News: विकासनगर में दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड, तीन गिरफ्तार
Dehradun News: विकासनगर में तीन युवकों ने एक दुकान में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में व्यक्तिगत जुर्माने पर रिहा कर दिया गया।

Dehradun News: विकासनगर। तीन युवकों ने दुकान में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने और दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवार रात को फतेहपुर ग्रांट निवासी नितिश ठाकुर और सुयश कुमार ने सूचना दी कि सिटी पैलेस के सामने कुछ युवकों ने नितिश ठाकुर की दुकान में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की तथा दुकान में रखा सामान और फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि इस दौरान सुयश कुमार के साथ भी मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया।
बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने और संगठित होकर गंभीर प्रकृति का अपराध किए जाने की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंश चौधरी (18) पुत्र जसवंत सिंह निवासी जेई क्लब झूलापुर डाकपत्थर, प्रियांशु वर्मा (19) पुत्र रविन्द्र वर्मा निवासी जमना खादर बाजार तथा यशवंत थापा उर्फ अनिल (18) पुत्र गोविन्द थापा निवासी जमना खादर बाजार, कोतवाली विकासनगर के रूप में हुई है। बताया कि तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार परगना मजिस्ट्रेट, विकासनगर के समक्ष पेश किया गया। जहां से व्यक्तिगत जुर्माने पर तीनों को रिहा कर दिया गया।


