
बाप-बेटे से मारपीट, पथराव में पांच पर केस दर्ज
लक्सर के प्रतापपुर में एक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे युवक को पीटा। जब उसके पिता ने शिकायत की, तो उन पर हमला हुआ और उन पर पथराव किया गया, जिससे दोनों घायल हुए। पीड़ित ने पांच के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
लक्सर। प्रतापपुर में एक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक को पीटा। उसके पिता ने दोनों के घर जाकर शिकायत की, तो उनके साथ मारपीट की गई। वे जान बचाकर भागे, तो उन पर पथराव किया गया, जिसमें बाप बेटा घायल हुए। पीड़ित पक्ष ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार शाम को प्रतापपुर, लक्सर निवासी लविश पुत्र सूरज मल तथा जतिन पुत्र जाति राम के बीच किसी बात पर कहा सुनी हुई। इसमें जतिन व उसके अपने भाई नितिन ने मिलकर लविश को पीट दिया। घर लौटकर लविश ने अपने पिता को बताया, तो वे उसे लेकर जतिन, नितिन के घर गए, और उनके पिता से शिकायत की।
आरोप है कि इससे वे लोग नाराज हो गए, और घर के बाहर बाप बेटे के ऊपर हमला कर दिया। वे दोनों जान बचाकर वहां से भागे, तो आरोपियों ने पीछे से उन पर पथराव किया। पथराव में दोनों को चोट लगी। वे किसी तरह घर लौटे, और फिर सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल कराया। रविवार में उन्होंने कोतवाली जाकर इसकी तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर जतिन, उसके भाई नितिन, पिता जाति राम, परिवार के टीटू पुत्र सोरन सिंह व नीटू पुत्र सुखबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




