पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

जोशीमठ में फूलों की घाटी नेशनल पार्क आज सुबह सात बजे पर्यटकों के लिए खुल गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। पार्क हर वर्ष 1 जून को खुलता है और 31 अक्टूबर को बंद होता है। इस साल पार्क में कई फूल खिले हुए हैं, जिससे प्रकृति प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है।

पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी

जोशीमठ। फूलों की घाटी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुला, थाना प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे पार्क को सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर रेंज अधिकारी चेतन कांडपाल समेत वन विभाग के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। फूलों की घाटी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए प्रतिवर्ष 1 जून को खुलता है और 31 अक्टूबर को बंद किया जाता है। नेशनल पार्क के खुलने के बाद प्रकृति प्रेमी एवं फोटोग्राफरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष वेली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क के खुलते समय पार्क के अंदर काफी फूल खिले हुए हैं।

जो पर्यटकों को मंत्रम मुक्त कर रहे हैं, थाना प्रभारी बनदीप सिंह ने बताया कि प्रातः 11 बजे तक 105 पर्यटक नेशनल पार्क में प्रवेश कर चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।