उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई फूलों की होली
Mar 01, 2026 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति ने होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और प्रसिद्ध गायकार एलेक्जेंडर के गीतों ने सबका मन मोह लिया। समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

देहरादून। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति ने होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहन प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायकार एलेक्जेंडर के होली के गीतों ने सभी का मन मोह लिया। रविवार त्यागी रोड स्थित महावर धर्मशाला में समिति के सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़ ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी एंव सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र जुगरान, प्रदीप कुकरेती, जगमोहन नेगी और सुभाष बड़थ्वाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



