रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन के खिलाफ दिया धरना
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन के मनमाने रवये के खिलाफ मंडलीय कार्यालय में धरना दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द...
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन के मनमाने रवये के खिलाफ मंडलीय कार्यालय में धरना दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बुधवार को कर्मचारी यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मी गांधी रोड स्थित मंडल कार्यालय में एकत्र हुए यहां निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मंडलीय प्रबंधक पर धमकाने का आरोप लगाया। कहा की यूनियन निगम और कर्मचारियों के हित को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। इसको लेकर कई बार निगम प्रबंधन से वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया। बीते मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारी मंडल प्रबंधक संचालन से मिले। प्रबंधक ने समस्याओं के निराकरण के बजाय पदाधिकारियों को धमकाया है, जिस कारण यूनियन को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ा। कर्मचारियों ने वेतन समय पर देने, मंडल में सफाई और धुलाई के नाम पर एक कंपनी द्वारा किए गए करोड़ों के घोटाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, निगम की आय बढ़ाने के लिए डग्गामारी रोकने की मांग की है। धरने पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, मंत्री केपी सिंह, हरेंद्र कुमार, विपिन चौधरी, उदयवीर सिंह, कुलदीप चौधरी, योगेश शर्मा, कृष्णपाल सिंह, तेजवीर सिंह, सचिन चौधरी, जावेद आलम, अर्जुन सिंह, मोहित कुमार, रामपाल सिंह, कपिल कुमार, प्रवीण कुमार, उमेश कुमार, अबरार अहमद, हरेंद्र कुमार, देवेंद्र मान, अंकुर छोकर, नीरज चौधरी, अनिल कुमार, दिनेश जोशी आदि शामिल रहे।