यूपी आम महोत्सव में उत्तराखंड के रसीले और खुशबुदार आम भी छा गए। राज्य के आमों की 11 विभिन्न प्रजातियों को पुरस्कार मिले हैं। आम की बेहतर क्वालिटी के लिए यूपी के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारीफ भी की।
यूपी आम महोत्सव में राज्य ने दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अंबिका, बांबे ग्रीन, अरूणिमा, मल्लिका समेत 90 विभिन्न किस्मों के आम को रखा था। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के रंगीन अरुणिमा को सर्वोत्तम प्रजाति के रूप में पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही फलजी, टॉमी एडकिन्, अरुणिमा, लंगड़ा और अंबिका को प्रथम पुरस्कार, अरुणिमा को द्वितीय और अरुणिका, चौसा, बॉम्बेग्रीन, लखनऊ सफेदा व रामकेला प्रजाति को तीसरे पुरस्कार के लिए चुना गया।
श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उपनिदेशक ब्रजेश गुप्ता, डॉ. सुरभि पांडे, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक आरके सिंह, ओमकार सिंह आदि भी शामिल रहे।