नए वक्फ कानून के बाद समीना सिद्दीकी बनीं पहली महिला मुतवल्ली, संभालेंगी स्कूल की कमान

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने नया नगर, देहरादून स्थित मुस्लिम

नए वक्फ कानून के बाद समीना सिद्दीकी बनीं पहली महिला मुतवल्ली, संभालेंगी स्कूल की कमान

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने नया नगर, देहरादून स्थित मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल के बेहतर संचालन के लिए नौ सदस्यीय नई प्रबंध समिति का गठन किया है। नए वक्फ कानून के लागू होने के बाद समीना सिद्दीकी को सर्वसम्मति से इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर आने वाली पहली महिला मुतवल्ली हैं। वक्फ बोर्ड के सीईओ गिरधारी सिंह रावत ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर चंदर नगर देहरादून निवासी समीना सिद्दीकी ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य इस स्कूल को पूरी तरह से मॉडर्न बनाना है।

इसके तहत छात्राओं और छात्रों (गर्ल्स और बॉयज) के लिए अलग-अलग विंग तैयार किए जाएंगे। उधर, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने समीना सिद्दीकी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को लगातार आगे बढ़ा रही है और उन्हें नेतृत्व का अवसर देकर सम्मानित कर रही है। बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस नई प्रबंध समिति का कार्यकाल आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।