उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 23 से

Feb 18, 2026 03:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 23 फरवरी से पंतनगर में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक चलेगी, जिसमें 11 सरकारी विश्वविद्यालयों के 1700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और खो-खो शामिल हैं।

उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 23 से

उत्तराखंड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 23 फरवरी से पंतनगर में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात में यह जानकारी दी। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक जारी रहेगी। प्रदेश के 11 सरकारी विश्वविद्यालयों के 1700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल द्वारा पूर्व में आयोजित कुलपतियों की बैठक में राजकीय विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

उनके तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में मार्च माह में दीक्षांत समारोह का आयोजन भी करने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिभाग करने की भी संभावना है। राज्यपाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। विश्वविद्यालयों को खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर खेल अवसंरचना एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।