नाती पोतों संग डिग्री लेने पहुंचे उम्रदराज विद्यार्थी

नाती पोतों संग डिग्री लेने पहुंचे उम्रदराज विद्यार्थी

संक्षेप:

गुरुवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑन लाईन एण्ड डिस्टेंस एजुकेशन ने पहली बार दीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें 2361 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ दी गईं। कार्यक्रम में पारंपरिक जुलूस के साथ शुरुआत हुई और विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आजीवन प्लेसमेंट सेवा ऐप भी लॉन्च किया गया।

Dec 11, 2025 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

सजा हुआ मंच, खचाखच भरा आडिटोरियम। नाती पोतों और दुधमुंहे बच्चों के साथ डिग्री लेने पहुंचे विद्यार्थी। ये नजारा गुरुवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑन लाईन एण्ड डिस्टेंस एजुकेशन से शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए पहली बार आयोजित दीक्षांत समारोह में देखने को मिला। इस दौरान देश विदेश से आए 2361 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। इनमें एमबीए के 1538 व एमसीए के 828 छात्र शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. अनुज राणा के नेतृत्व में पारंपरिक जुलूस के साथ किया गया। इसके बाद विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी और कुलपति डा. धर्मबुद्धि ने सभी को डिग्रियां और मेडल बांटे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से शिक्षा ले रहे देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने कन्वोकेशन में बड़े उत्साह से भाग लिया। डिग्रीयाँ प्राप्त करने वालों में नौजवानों से लेकर 71 वर्ष तक के उम्रदराज भी दिखाई दिये। नाती पोतों संग उम्रदराज और दुधमुँहों को गोद मे लेकर पहँची माताओं को डिग्री पाता देख सारा ऑडीटोरियम तालियों से गूँज उठा। इस अवसर पर एक आजीवन प्लेसमेंट सेवा ऐप भी लॉन्च किया गया। कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि ने बताया कि वर्तमान में 13000 से अधिक देश व विदेश के छात्र यहाँ से बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए व बी.ए. की आनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उपाध्यक्षाअंकिता जोशी ने कहा कि एआई व प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ऑन लाईन शिक्षा समय के सदुपयोग और व्यक्ति के र्स्वागिण विकास का सर्वोत्तम साधन है। यह एक ऐसा माध्यम है जिससे समाज के हर वर्ग व आयु का व्यक्ति शिक्षा प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वविद्यालय संचालन समिति की उपाध्यक्षा अनुराधा जोशी, उपकलपति प्रो राजेश बहुगुणा, निदेशक प्रितम डे, प्रो. कार्तिके गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।