वाराणसी की भूमि को उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम की कमान
संक्षेप: उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का चयन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने किया है। यह टीम आगामी अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी समेत अन्य राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।...
देहरादून। उत्तराखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक और सुनहरा मौका है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2025-26 के लिए उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम घोषित कर दी है। यह टीम आगामी अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी समेत अन्य राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम की कप्तानी वाराणसी यूपी की भूमि उमर करेंगी। उनका परिवार देहरादून में रहता है। कड़े चयन ट्रायल के बाद बनी टीम सीएयू की सचिव किरण वर्मा रौतेला ने बताया कि इसी महीने विभिन्न जिलों में ट्रायल कराए गए थे। खिलाड़ियों का चयन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मेरिट को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उत्तराखंड महिला क्रिकेट का बढ़ता ग्राफ सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने विमेंस सीनियर वन-डे ट्रॉफी और टी-20 ट्रॉफी में फाइनल तक पहुंचकर अपनी क्षमता साबित की है। अंडर-19 स्तर पर यह नई टीम उत्तराखंड की महिला क्रिकेट संरचना को और मजबूत करेगी। साथ ही, यह चयन भविष्य के लिए प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाएगा। दीपक मेहरा, अध्यक्ष-सीएयू मेहरा ने उम्मीद जताई कि यह टीम आने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए संभावित प्रतिभाओं को तैयार करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले संस्करण में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। महिला क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ी कप्तान: भूमि उमर उपकप्तान: कनिका अन्य खिलाड़ी: धृति अरनाल, सोना, तन्वी जोमर, करीना, वैशाली तिवारी, निर्जला मेहरा, रुद्रा शर्मा, अनन्या मेहरा, उन्नति सिंह, प्रिया राज, करुणा शेट्टी, नंदिनी शर्मा, प्रीति प्रजापति और तमन्ना।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




