Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand to Host First Women s Cricket League Starting November 25
दून में पहली महिला जिला क्रिकेट लीग 25 नवंबर से शुरू, पुरुष लीग 1 दिसंबर से होगी

दून में पहली महिला जिला क्रिकेट लीग 25 नवंबर से शुरू, पुरुष लीग 1 दिसंबर से होगी

संक्षेप: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा देहरादून में पहली महिला क्रिकेट लीग का आयोजन 25 नवंबर से होगा। इच्छुक खिलाड़ी 8 से 20 नवंबर तक निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं, और ट्रायल 23-24 नवंबर को होगा। पुरुष जिला क्रिकेट लीग 1 दिसंबर से शुरू होगी।

Wed, 5 Nov 2025 04:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में देहरादून में पहली बार महिला क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। लीग की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। वहीं, पुरुष जिला क्रिकेट लीग 1 दिसंबर से विभिन्न मैदानों पर खेली जाएगी। बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयोजक पीसी वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला लीग के लिए इच्छुक खिलाड़ी 8 नवंबर से 20 नवंबर तक एसोसिएशन के हाथी खाना, रायपुर स्थित कार्यालय से निःशुल्क पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकती हैं। स्वीकृत फॉर्म वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 23-24 नवंबर को होगा, जिसके आधार पर 15 सदस्यीय टीमें गठित की जाएंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैच 25 नवंबर से देहरादून के विभिन्न क्रिकेट ग्राउंड्स पर आयोजित किए जाएंगे। पुरुष लीग को लेकर वर्मा ने कहा कि इच्छुक क्रिकेट क्लब, अकादमी, स्कूल और कॉलेज 8 नवंबर से 20 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उक्त कार्यालय से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। मैच 1 दिसंबर से शुरू होंगे। 20 नवंबर 2025 के बाद किसी भी खिलाड़ी, क्लब या अकादमी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा को निखारने और महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सीईओ मोहित डोभाल, उपाध्यक्ष अजय पांडे, राजीव दत्ता, कुमार थापा तथा चीफ ऑपरेशन ऑफिसर महेश शंकर भी मौजूद थे।