Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Swabhimaan Morcha Protests Against State Government Policies
स्वाभिमान मोर्चा का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

स्वाभिमान मोर्चा का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संक्षेप:

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर देहरादून ने सोमवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रामकुमार शंखधर के ने

Sep 08, 2025 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर देहरादून ने सोमवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रामकुमार शंखधर के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ता लैंसडौन चौक पर एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शंखधर ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराध लगातार बढ़ रहा है। सरकार पीड़ितों की अनदेखी कर रही है। मोर्चा के सैनिक प्रकोष्ठ महासचिव राजेंद्र भट्ट ने कहा कि जनहित और प्रदेशहित से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मोर्चा के रायपुर विधानसभा प्रभारी अनिल डोभाल ने कहा कि राज्य की हालत दिन प्रति दिन बिगड़ रही है, सरकारी अपनी नाकामी झूठे प्रचार से छिपा नहीं सकती।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर चित्रपाल सजवाण, पूरण सिंह रावत, राजेंद्र कुमार, अरशद अंसारी, मनोरी भाई, दीपक मेहरा, संजीव शर्मा, रवि, राकेश मिश्रा, विक्रम सिंह राणा आदि मौजूद थे।