उत्तराखंड में फिर छात्रवृत्ति में घपला, निजी संस्थान पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अल्पसंख्यक केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में गड़बड़ी की गई। एसआईटी पहले से मामले की जांच कर रही थी, जिसमें 34 संदिग्ध संस्थानों की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड में फिर छात्रवृत्ति में घपला, निजी संस्थान पर मुकदमा

उत्तराखंड में नए छात्रवृत्ति घोटाले में फिर मुकदमा दर्ज हुआ है। अल्पसंख्यक केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में गड़बड़ी की गई। मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जेएस रावत की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसआईटी पहले से जांच कर रही है। राज्य के 95 शिक्षण संस्थाओं की जांच के लिए एसआईटी पहले ही बना दी गई थी। किसी भी जिले में मुकदमा दर्ज न होने के कारण एसआईटी अपनी जांच आगे नहीं बढ़ा पा रही थी।

दून के 34 संदिग्ध संस्थानों की जांच में दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छात्रवृत्ति आवंटन में गड़बड़ पकड़ी गई। संस्थान को दी गई छात्रवृत्ति की जांच समाज कल्याण निदेशालय के आईटी सेल ने की। इस दौरान पाया कि छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले सभी छात्र उत्तराखंड से बाहर के राज्यों के थे। हद तो यह है कि इन छात्रवृत्तियों का सत्यापन करने वाले नोडल अधिकारी भी बाहरी राज्यों के ही थे। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Ankit Kumar Chaudhary

लेखक के बारे में

Ankit Kumar Chaudhary

शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।


कॅरियर का सफर

अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग

बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं


एंटरटेनमेंट और विजन

अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।


विशेषज्ञता

क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun Newsउत्तराखंड में फिर छात्रवृत्ति में घपला, निजी संस्थान पर मुकदमा