मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में 92 साल के लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने जीता स्वर्ण

Feb 02, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

फोटो अजमेर में चल रही प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने जीते 19 स्वर्ण, 32 रजत और 19 कांस्य पदक देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अजमेर(राजस्थान) में 30 जनवरी से

मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में 92 साल के लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने जीता स्वर्ण

अजमेर(राजस्थान) में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित सातवीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से 90 प्लस के खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने 100 मीटर की दौड़ 22.72 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में 19 स्वर्ण, 32 रजत और 19 कांस्य पदक सहित कुल 70 पदक प्राप्त कर सूची में छठा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड की ओर से 74 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सतीश चन्द्र भारद्वाज, सतीश चंद चौहान, राजेंद्र प्रसाद जोशी, हीरा सिंह नेगी, गिरीश चंद्र जोशी, महिलाओं के विभिन्न आयु वर्ग में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में भावना गढ़िया, भावना जोशी, बिंदु कश्यप, कृष्णा चौहान, पुरुष विभिन्न आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों में ललित चंद्र जोशी, शूरवीर गुसांई, नरेश चंद्र डोबरियाल, असलम हुसैन, विजय राज सिंह बिष्ट, भीम सिंह एवं महिला वर्ग विभिन्न आयु समूह में रजत प्राप्त नीरिमा बिष्ट, रीना शाही, निष्ठा नेगी, योगिता भट्ट, सुधा मिश्रा, कांस्य पदक पुरुष वर्ग में यशपाल सिंह राजपूत, नवीन कुमार, महिला वर्ग विभिन्न आयु समूह में कांस्य पदक विजेता कुसुम भट्ट, अनीता बिष्ट, अंजलि डूडेजा ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

टीम की इस सफलता पर देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सूद, पूर्व राष्ट्रीय कोच गुरुफूल सिंह सहित संरक्षक धर्मेंद्र कुमार भट्ट ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं ऐठानी अल्मोड़ा-डे केयर संस्था अल्मोड़ा के संरक्षक और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन अल्मोड़ा के सलाहकार, मुख्य शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी इससे पहले भी राज्य स्तरीय सीनियर खेल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर डे-केयर संस्था अल्मोड़ा के अध्यक्ष हेमचंद जोशी, गोकुल रावत, चंद्र मणि भट्ट, एमसी कांडपाल ने खुशी जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;