उत्तराखंड के सोवेंद्र और साहिल का भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयन

Feb 19, 2026 11:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में सोवेंद्र भंडारी और साहिल का चयन भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी अप्रैल में जापान के ओसाका में होने वाली एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल्स के दौरान 18 खिलाड़ियों में से 8 का चयन किया गया। सोवेंद्र और साहिल की प्रतिभा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

उत्तराखंड के सोवेंद्र और साहिल का भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयन

देहरादून। उत्तराखंड के खिलाड़ी सोवेंद्र भंडारी और साहिल ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में हुआ है। यह टीम अप्रैल में जापान के ओसाका में होने वाली एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप डिवीजन-1 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन की ओर से 15 से 18 फरवरी तक केरल के कोच्चि में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल्स के बाद मुख्य सूची जारी की गई। ट्रायल्स में कुल 18 खिलाड़ियों को बुलाया गया था, जिनमें से शानदार प्रदर्शन के दम पर छह पूर्णतः दृष्टिबाधित खिलाड़ी और दो दृष्टिवान गोलकीपर ही मुख्य टीम में जगह बना सके।

वर्तमान में टीम के कप्तान और 2015 से लगातार खेल रहे सोवेंद्र सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। उनके अभेद्य डिफेंस के कारण उन्हें वॉल ऑफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम कहा जाता है। वह फिलहाल एनआईवीएच देहरादून में कोच नरेश सिंह नयाल के मार्गदर्शन में पसीना बहा रहे हैं। वहीं, अपने बेमिसाल बॉल कंट्रोल के लिए मशहूर साहिल को टीम का छोटा जादूगर कहा जाता है। साहिल सीडीएस में कोच सुजीत पीएस के नेतृत्व में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।