नई टिहरी में यूकेडी संचालन समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। जयप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि टिहरी की ऐतिहासिक क्रांति की भूमिका रही है। उन्होंने राज्य की समस्याओं और राष्ट्रीय पार्टियों की लूट के खिलाफ लामबंदी का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद थे।

नई टिहरी में यूकेडी संचालन समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल चुनाव संचालन समिति की बैठक नई टिहरी बौराड़ी में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। संगठनात्मक विस्तार करने के लक्ष्य तय किए गए।

बैठक का उद्देश्य

इस अवसर पर जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि टिहरी क्रांतिकारियों की भूमि रही है। राज्य का आंदोलन का दौर हो या यहां से राजशाही खत्म करने का आंदोलन रहा हो, टिहरी के लोगों ने ऐतिहासिक क्रांति की है। अब समय आ गया है कि राष्ट्रीय पार्टियों की लूट को हमें हर हाल अब बंद करना होगा। हमने देश और राज्य के लिए बहुत सारी कुर्बानी दी है।

महिलाओं की भूमिका

देश की सुरक्षा के लिए यदि सैनिकों की कुर्बानी सीमा पर दी, तो उत्तराखंड राज्य के आंदोलन में टिहरी का बड़ा योगदान रहा है। महिलाओं ने अपनी कुर्बानी राज्य बनाने के लिए दी और यहां तक कि हमने देश के लिए अपने घरों के साथ अपनी भावनाओं को भी टिहरी डैम में डुबाया। इसके बदले में जो दुष्परिणाम आज हमारे सामने हैं। वह किसी से छुपे नहीं हैं।

आंदोलन का आह्वान

हम अपने हक और स्वाभिमान और पहचान निरंतर खोते जा रहे हैं। हम उत्तराखंड की देव तुल्य जनता से अपील करते हैं, कि वह राज्य बचाने के लिए लाम बंद हो और खुले मन से उत्तराखंड क्रांति दल का साथ दें, ताकि हम उत्तराखंड की शहीदों के सपनों का उत्तराखंड का निर्माण कर सके। बैठक में जिला अध्यक्ष डीडी पंत, सीएस राणा, विमला बहुगुणा, विकास रयाल, जितेंद्र सिंह, ऋतु राणा सहित अन्य मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक कब और कहां हुई थी?
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक नई टिहरी बौराड़ी में संपन्न हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।