जय प्रकाश बने यूकेडी केंद्रीय चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष

Mar 02, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय को केंद्रीय चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने यह घोषणा की। उपाध्याय पिछले तीन दशकों से उक्रांद से जुड़े हैं और राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे हैं।

जय प्रकाश बने यूकेडी केंद्रीय चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी जय प्रकाश उपाध्याय को दल की केंद्रीय चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश को बारी-बारी से नुकसान पहुंचाया है और जनता को झूठे सपने दिखाए हैं। अबकी बार उत्तराखंड क्रांति दल अपने दम पर सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है और इसी उद्देश्य से जय प्रकाश उपाध्याय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय के अनुभव का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में दल को मिलेगा।

जय प्रकाश उपाध्याय पिछले तीन दशकों से उक्रांद से जुड़े हैं और राज्य आंदोलन के दौर से सक्रिय रहे हैं। 1990 के दशक में चले उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम, रेल रोको, कार्यालय बंदी जैसे अनेक आंदोलनों में अग्रिम पंक्ति में रहकर नेतृत्व किया। अक्टूबर 1994 में मुजफ्फरनगर जाते समय उन्हें रूड़की में गिरफ्तार किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।