
विजेता प्रतिभागियों को महानिदेशक सूचना ने किया सम्मानित
-सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित की गई इंडोर खेल प्रतियोगिता देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड सूचना
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मंगलवार को प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता-2025 के दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने शतरंज प्रतियोगिता में विजयी कैलाश रावत एवं उप विजेता राजेन्द्र सिंह कलूड़ा को पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग में कैरम सिंगल्स की विजेता आरती बिष्ट एवं उप विजेता विदिशा नेगी, कैरम में पुरुष वर्ग के सिंगल्स श्रेणी के विजेता अतुल डिमरी एवं उप विजेता गजेन्द्र सिंह, कैरम के डबल्स श्रेणी में विजेता अतुल डिमरी एवं गजेन्द्र सिंह, उप विजेता चेतन कुमार पाण्डेय एवं राम सिंह परजोली को पुरस्कृत किया गया।
कहा कि विभागीय परिसर में एक बैडमिंटन कोर्ट तैयार कराया जाए। इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता भविष्य में भी आयोजित की जानी चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संघ के महामंत्री अंकित चौहान ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि यह खेल प्रतियोगिता विगत 12 एवं 14 दिसंबर को सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




