बागेश्वर में 28 व 29 को होगी मानवाधिकारों पर जन सुनवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

बागेश्वर में 28 और 29 मई को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न मामलों की सुनवाई और मानवाधिकार से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। आयोग ने संबंधित पक्षकारों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं और लंबित मामलों की समीक्षा भी की जाएगी।

बागेश्वर में 28 व 29  को होगी मानवाधिकारों पर जन सुनवाई

बागेश्वर में 28 और 29 मई को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की पीठ की बैठक आयोजित होगी। दो दिवसीय बैठक के दौरान आयोग विभिन्न मामलों की सुनवाई करेगा और मानवाधिकार से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के अनु सचिव राजेंद्र झिंक्वाण ने बताया कि बैठक जनपद बागेश्वर स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। आयोग ने संबंधित पक्षकारों और अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बताया कि आयोग मानवाधिकार से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा भी करेगा। साथ ही आमजन की शिकायतों और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर भी विचार किया जाएगा।आयोग

ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से बैठक और जनसुनवाई को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।