Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Governor Launches She for STEM to Empower Women in Science and Technology

उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला वैज्ञानिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

रविवार को यूकॉस्ट और विज्ञानशाला इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में शी फॉर स्टेम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया और विज्ञान और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 10 Aug 2024 06:03 PM
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और विज्ञानशाला इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शी फॉर स्टेम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन के मुख्यअतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे न केवल उनके करियर में अवसर बढ़ेंगे, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में बेटियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देना महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचान मिलेगी, बल्कि समाज को भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी संभावनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास और उसकी वैश्विक स्थिति को सशक्त बनाने में सहायक होगी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि शी फॉर स्टेम (साइंस टेक्नॉलॉजी इंजीनियरिंग मैथेमेटिक्स) जैसे कार्यक्रम उत्तराखंड को एक नई दिशा देंगे और देश व प्रदेश को विश्व गुरु बनने की दिशा में मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक व यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने इस दौरान बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। सह संयोजक विज्ञानशाला इंटरनेशनल की ओर से डॉ विजय वेणुगोपाल ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों का आभार जताया। इस दौरान डॉ विनीता फर्त्याल, विज्ञानशाला इंटरनेशनल की सीईओ डॉ दर्शना जोशी छात्र छात्राएं मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें