मारछा फिल्म का पोस्टर-ट्रेलर लांच
फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एआरएस एंटरप्राइजेस द्वारा निर्मित उत्तराखंडी फिल्म मारछा के पोस्टर और ट्रेलर

एआरएस एंटरप्राइजेस द्वारा निर्मित उत्तराखंडी फिल्म मारछा के पोस्टर और ट्रेलर गुरुवार को प्रेस क्लब में लांच किया गया। उत्तराखंडी लोकभाषा एवं संस्कृति को दर्शाती यह फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने मारछा फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उत्तराखंड की नई फिल्म नीति के कारण उत्तराखंडी फिल्मों की संख्या में कई गुना बढोत्तरी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब प्रदेश में फिल्मों की संख्या के अलावा गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता रोहित शर्मा ने बताया कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी।
निर्देशक शिव नारायण सिंह रावत, क्रिएटिव डायरेक्टर धीरज वर्मा के अलावा अभिनेता अर्जुन चंद्रा, अभिनेत्री कामिनी, सुनील कुमार, सुमन गौड़, अजय सिंह बिष्ट, अंशिका शर्मा, संजय बडोनी, राम नेगी, देबू रावत, आशु चौहान, रवि ममगांई, बृजेश भट्ट, जीतेन्द्र पंवार, लाइन प्रोड्यूसर सुमित खरबन्दा आदि मौजूद थे। संचालन गंभीर सिंह जयाड़ा ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


