डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना तीसरे दिन भी जारी, टिहरी के इंजीनियरों ने जताया रोष

Mar 11, 2026 03:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। टिहरी जनपद के डिप्लोमा इंजीनियरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शासन के खिलाफ विरोध जताया। वक्ताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के प्रति शासन की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगों का समाधान नहीं होता।

डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना तीसरे दिन भी जारी, टिहरी के इंजीनियरों ने जताया रोष

देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर चल रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष परिसर के सामने जनपदवार चल रहे धरना कार्यक्रम के तीसरे दिन टिहरी जनपद के डिप्लोमा इंजीनियरों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान देहरादून के डिप्लोमा इंजीनियर भी उनके समर्थन में मौजूद रहे। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर भूपेंद्र रावत ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव इंजीनियर राजेन्द्र सोढ़ी ने किया। वक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आरसी शर्मा और प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने कहा कि मांगपत्र के कई बिंदुओं पर पहले शासन स्तर पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अब अधिकारियों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के इंजीनियर एकजुट हैं और मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रमुख मांगें-कनिष्ठ अभियंताओं की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति का समाधान-10, 16 और 26 वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नत वेतनमान (एसीपी) का लाभ-2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को प्रथम एसीपी में 540

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।