Dehradun News: स्मार्ट सिटी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Dehradun News: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देहरादून में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए CEO को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि निर्माण के कई वर्षों बाद भी जनता को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है।

Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देहरादून में स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर किए जा रहे अव्यवस्थाओं के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को कौलागढ़ स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में कमेटी के प्रदेश सचिव एवं युवा नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर वर्षों से निर्माण और खुदाई का काम चल रहा है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ जनता को मिलने के बजाय जगह-जगह अव्यवस्था और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, गरिमा दसौनी, राजीव पुंज, प्रदीप जोशी, आनंद बहुगुणा,अनिल नेगी, दीप वोहरा और स्वाति नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


