बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ महिला कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन
Feb 10, 2026 12:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
उत्तराखंड महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था की कमी पर नाराजगी जताई। कारगी में कूड़ा सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। पूर्व पार्षद उर्मिला थापा और अन्य कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम सफाई व्यवस्था को बेहतर नहीं बना पा रहा। कारगी में आए दून कूड़ा सड़क पर डम्प हो रहा है। इससे आसपास की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने नगर आयुक्त कार्यालय के सामने कूड़ा रखकर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व पार्षद उर्मिला थापा, ज्योति रौतेला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


