Dehradun News: बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन पहुंचे कांग्रेसियों पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोकभवन की ओर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार की और लोकभवन का मुख्य गेट खोलने की कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत सहित 30 लोग नामजद हैं।

Dehradun News: बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन पहुंचे कांग्रेसियों पर मुकदमा

Dehradun News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के विरोध में प्रदर्शन कर लोकभवन गेट तक पहुंचे कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। बिना अनुमति प्रदर्शन करने, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कैंट कोतवाली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत 30 नामजद व 10-15 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया था। दोपहर करीब 1:35 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी एनेक्सी बैरियर पर पहुंच गए।

वहां कथित वीआईपी पर कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस के रोकने के बावजूद हाथीबड़कला बैरियर से निकलकर कुछ अन्य प्रदर्शनकारी लोकभवन की ओर कूच कर गए। पुलिस के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं ने पुलिस के निर्देशों की अनदेखी की। प्रदर्शनकारियों ने बलपूर्वक बैरिकेडिंग पार की और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लोकभवन के मुख्य गेट को पकड़कर जबरन खोलने का प्रयास किया। कैंट कोतवाल संतोष सिंह कुंवर की ओर से मामले में बीएनएस की धारा 132 और 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट को सौंपी गई है।

Ankit Kumar Chaudhary

लेखक के बारे में

Ankit Kumar Chaudhary

शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।


कॅरियर का सफर

अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग

बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं


एंटरटेनमेंट और विजन

अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।


विशेषज्ञता

क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन पहुंचे कांग्रेसियों पर मुकदमा